Sonu Sood : बिहार में बाढ़ की वजह से कई इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। इस मुश्किल समय में अभिनेता सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की बात कही है।
बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद
सोनू सूद ने ANI से बात करते हुए बिहार के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उनकी टीम बाढ़ प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाएगी। राहत सामग्री बांटने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सोनू सूद ने यह भी कहा कि बाढ़ के बाद लोगों को सिर्फ कुछ दिनों की मदद नहीं, बल्कि लंबे समय तक सहायता की जरूरत होती है।
#WATCH पटना: अभिनेता सोनू सूद ने कहा, “बाढ़ के कारण बिहार बहुत मुश्किल समय में है। मैं पहले भी देशभर से बिहार में राहत सामग्री पहुंचा चुका हूं। हम कल सुबह से इन्हें बांटने का काम शुरू करेंगे… गरीबों का घर जब डूबता है तो उसे कई पीढ़ियां लगती है उसे बाहर निकलने में। मुझे लगता है कि सरकार को भी बिहार के लोगों की जिंदगी ठीक करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2026
सरकार से भी की मदद की अपील
सोनू सूद ने कहा कि बाढ़ में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवारों को होती है। जब किसी गरीब का घर और सामान बाढ़ में डूब जाता है, तो उसे दोबारा अपनी जिंदगी शुरू करने में काफी समय लग सकता है। उन्होंने सरकार से भी बिहार के लोगों की मदद करने और उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की।
पहले भी कर चुके हैं लोगों की मदद
सोनू सूद इससे पहले भी बाढ़ और दूसरी आपदाओं में लोगों की मदद करते रहे हैं। उन्होंने असम और नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों तक भी राहत पहुंचाने में सहयोग किया था।
अक्षरा सिंह भी मदद के लिए आगे आईं
सोनू सूद के अलावा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात की। अक्षरा सिंह ने ‘हेल्पिंग हैंड ऑफ लक्ष्य फैमिली’ के साथ मिलकर लोगों से राहत अभियान में मदद करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री और आर्थिक मदद देने की अपील की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...