Moga Police Arrest 43 in Drug Crackdown : मोगा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 से 25 सितंबर तक मोगा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 30 मामले दर्ज कर 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हेरोइन, चूरा पोस्त, नशीली गोलियां, ड्रग मनी और वाहन बरामद किए। कार्रवाई के दौरान हथियारों के साथ तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 13.361 ग्राम हेरोइन, 7 किलो चूरा पोस्त, 669 नशीली गोलियां, 7 हजार रुपये ड्रग मनी तथा दो वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए एक मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 99 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान तीन CASO ऑपरेशन भी किए गए।
इन अभियानों में ‘ड्रग हॉट स्पॉट’ क्षेत्रों की विशेष रूप से जांच की गई। पुलिस ने पांच मामले दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 180 ग्राम हेरोइन, 7 किलो चूरा पोस्त, 578 नशीली गोलियां और 7 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। 13 किलो हेरोइन और हथियारों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस अवधि के दौरान तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की।
आरोपियों से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस तथा एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस कप्तान सर्ताज सिंह चहल, आईपीएस ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और ‘पिंडां दे पहरेदार’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के साथ-साथ नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों और खराब तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए एक मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान तीन भगोड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। लूट और चोरी के मामलों में भी कार्रवाई पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।