Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का जायजा

September 26, 2026

नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का जायजा BJP Reviews Preparations for Anti-Drug Rally : लुधियाना। परागपुर जीटी रोड स्थित होटल लिली रिजॉर्ट के समीप 30 सितंबर को होने वाली नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का भाजपा प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल, मंच, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, यातायात और कार्यकर्ताओं के बैठने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और भाजपा इसके खिलाफ जन-जागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर की महारैली पंजाब के युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज बनेगी तथा नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करेगी। भाजपा जिला जालंधर शहरी अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि रैली की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। जिले के मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर की धरती से नशे, अपराध और अराजकता के खिलाफ मजबूत संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी, मनमीत सिंह, जगबीर सिंह बराड़, सुशील शर्मा, पुनीत शुक्ला, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, अमित भाटिया, वरिंदर बंटी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें