Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता

September 26, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता

धूरी: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सखियों द्वारा निभाई जा रही भूमिका सराहनीय है। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने धूरी विधानसभा हलके की सखियों के सम्मान में आयोजित सखी मिलनी समारोह के दौरान कही। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि सखियां पंजाब सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकार और लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं की पहचान, पंजीकरण, फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाने और योजना संबंधी जानकारी देने में सखियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किए गए वादे को पूरा करते हुए ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के माध्यम से पात्र महिलाओं को सत्कार भत्ता (1000-1500 रुपये) प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि धूरी हलके में भी विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण एवं सुधार, स्कूल ऑफ एमिनेंस, पुस्तकालयों और अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और धूरी के सर्वांगीण विकास को और गति देना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘मावां धियां सत्कार योजना’ सहित जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से आम परिवारों और माताओं-बहनों का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है।

सखी मिलनी समारोह के दौरान पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली और सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़ ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लख्खा, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़, हलका कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) हरविंदर कौर, चेयरमैन जिला परिषद रछपाल सिंह भुल्लर, चेयरमैन ब्लॉक समिति रणयोध सिंह, नगर कौंसिल धूरी की प्रधान अमरजोत कौर बाजवा, रूबल बाजवा, गगन जौंधा सहित बड़ी संख्या में सखियां और स्थानीय नेता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें