Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेता देश को भ्रमित करना चाहते हैं: अनुराग ठाकुर

September 27, 2026

राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेता देश को भ्रमित करना चाहते हैं: अनुराग ठाकुर

हिमाचल। भाजपा नेता और सांसद अनुराग ठाकुर का रविवार को सुलह विधानसभा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोप पर कहा कि चुनाव आयोग की ओर से प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेता देश को भ्रमित करना चाहते हैं और अपनी हार को निराधार आरोपों के पीछे छुपाना चाहते हैं। तथ्यों के बिना सबूतों के संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखा का प्रयास किया जाता है, जिस मीडिया रिपोर्ट का वो हवाला दे देते हैं, उस मीडिया रिपोर्ट में न किसी से पूछा गया और न किसी का बयान है। अगर निराधार आंदोलन करने की राहुल गांधी बात कर रहे हैं तो आंदोलन पिटने वाला है।

वहीं, अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी के सवाल पर कहा कि ममता बनर्जी चाहे नंदीग्राम या बंगाल में हो, वह अपनी हार पचा नहीं पा रही। बंगाल की जनता में 15 साल ममता बनर्जी को दिए, लेकिन उन्होंने बंगाल में कानून व्यवस्था की दुर्गति कर दी और घुसपैठ को बल दिया और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया, जिसके कारण वहां को लोगों को पलायन करना पड़ा। बंगाल की आर्थिक स्थिति खराब कर दी और अब यह लोग अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य करने पर कहा कि देश में 140 करोड़ भारतीयों को वंदे मातरम गाना चाहिए। इस गीत के लिए तीन मिनट बीस सेकेंड का समय होता है, लेकिन कुछ लोगों के पास तीन मिनट का समय नहीं हैं, इसलिए इस गीत अपमानित करने का काम कर रहे हैं। एक समय था, जब कांग्रेस सत्ता में आने के लिए देश के विभाजन भी कर दिया था।

रूस ने यूएनएससी में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन किया है। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग वीटो लगा कर भारत का स्थाई सदस्य बनाने से रोक लगातेहैं,। आज भारत के बढ़ते कदमों को कोई नहीं रोक सकता। आज भारत का मान सम्मान दुनिया में ओर भी बढ़ा है।

हिमाचल की राजनीति पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कई गुटों में बंटी है। इनके बयान कहीं भी आपस में नहीं मिल रहे। इनके प्रभारी कुछ कहते हैं ओर नेता कुछ ओर कहते हैं। हिमाचल में कांग्रेस बंटी हुई है और आपस में ही मतभेद हैं।

अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की जीत और गोल्ड मेडल जीतने पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि एशियन गेम्स में खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया है जो कि सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कबड्डी की टीम में हिमाचल की चार बेटियां भी खेल रही हैं और जब हमारी बेटियां वापिस आएंगी तो उनका धूम धड़ाके के साथ स्वागत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें