Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, 4 मजदूरों की मौत

September 27, 2026

अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, 4 मजदूरों की मौत

Ambala Building Slab Collapse, 4 Workers Dead : अंबाला। हरियाणा के अंबाला के गांव घुलकोट में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए।

हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 30 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी राहत कार्य में जुट गए। जानकारी के अनुसार, करीब 1000 वर्ग गज में एक बड़ी बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था। रविवार शाम तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था। ऊपर लेंटर डालने के लिए करीब 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि नीचे भी 10 से 12 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक लेंटर का एक हिस्सा ढह गया और मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए पांच जेसीबी मशीनों को लगाया गया है, जो लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गई है। अब तक नौ मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका के चलते राहत अभियान को तेज कर दिया गया है। बचाव टीमें सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर स्थिति की निगरानी की जा रही है। हादसे के कारणों का पता राहत कार्य पूरा होने और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें