Farmers Advised to Harvest Fully Ripe Paddy : अमृतसर। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की है कि धान की कटाई फसल पूरी तरह पकने के बाद ही करें और मंडियों में सूखा धान लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए अधिकतम 17 प्रतिशत नमी की सीमा निर्धारित है। किसानों को पूरी कीमत दिलाने के लिए गांवों में जागरूकता कैंप लगाने और कंबाइन से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही कटाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। यदि किसी किसान के धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाई जाती है, तो उसे मंडी में अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष धान की फसल का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे मंडियों में सूखा धान लेकर आएं, ताकि उन्हें अपनी फसल का पूरा मूल्य मिल सके। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के मुख्य कृषि अधिकारी तथा जिला मंडी अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों में विशेष कैंप लगाकर किसानों को मंडियों में सूखा धान लाने के लिए जागरूक किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कंबाइन ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि धान के सीजन के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही धान की कटाई की जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...