Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

September 29, 2026

जालंधर में भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Leaders Remember Martyr’s Sacrifice : जालंधर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह ने जिस साहस और समर्पण के साथ अपना जीवन न्योछावर किया, उसे देशवासी कभी भुला नहीं सकते। उनके विचार, संघर्ष और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के साथ-साथ सामाजिक बदलाव और समानता का सपना देखा था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज पंजाब को नशा मुक्त बनाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर विधायक डॉ. हरजोत कमल, विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, विधायक दर्शन सिंह बराड़, पूर्व मंत्री मालती थापर, पंजाब कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पवन गोयल, पूर्व विधायक विजय साथी, मोगा नगर निगम की मेयर नितिका भल्ला, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह तलवंडी भंगेरियन, चेयरमैन विनोद बंसल, जिला प्रधान महेशिंदर सिंह निहाल सिंह वाला सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें