Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

साईगलू क्षेत्र में आज 7 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

September 29, 2026

साईगलू क्षेत्र में आज 7 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Seven-Hour Power Cut Due to Repair Work : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा 29 सितंबर को 132/66/33/11 केवी सब-स्टेशन बिजनी में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते साईगलू उप-मंडल के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके कारण बिजनी से विद्युत उप-मंडल साईगलू को आने वाली 33 केवी, एटी लाइन, 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू तथा इसके अंतर्गत आने वाले 22 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस कारण 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू के अंतर्गत आने वाले सदोह, बरयारा, डोलरा बल्ह, बीर, लाग, भलेड, तरनोह, घेरू, भरगांव, लुहारड़, कोट, डवाहण, तरयासल, माहन, कून, कड़कोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोटा, कोटली, सूुराड़ी, सैण, सलेतर, हार्ट, साईगलू, सदयाणा, सतोहल, गोखड़ा, बटाहर, बतौर, सेहली तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता साईगलू विनीत कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें। परिस्थितियों के अनुसार मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले भी पूरा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें