मुंबई : ग्लोबल स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने पैरिस फैशन वीक में इंटरनैशनल एंटरटेनमैंट और फैशन जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया। इस एक्ट्रैस ने 28 सितंबर को एफिल टॉवर के सामने ‘प्लेस जोफ्रे’ में आयोजित पैरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया। इस शो में कैंडल जैनर, इवा लोंगोरिया, सेलीन डियोन, सिमोन एशले, वियोला डेविस, जेन फोंडा, कारा डेलेविंगने और एंडी मैकडॉवेल जैसी ग्लोबल हस्तियां और एंबेसडर शामिल हुए।
स्टेज पर ऐश्वर्या और अन्य ग्लोबल हस्तियां काफी मस्ती करती दिखीं और रैंप वॉक करते समय ऐश्वर्या ने क्राउन भी पहना था। ऐश्वर्या राय गहरे रंग की मखमली (वैलवेट) पोशाक में नजर आईं, जिस पर बारीक नक्काशी और क्रिस्टलों से जड़ा हुआ केप बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ ही, उनके नए बरगंडी-लाल बालों ने उनके इस अंदाज को एक आधुनिक और शानदार लुक दिया।
ऑनलाइन कई लोगों ने ऐश्वर्या को रॉयल्टी कहा और पैरिस इवैंट में उनके लुक की तारीफ भी की। एक और वीडियो में ईवा लोंगोरिया और ऐश्वर्या को बैकस्टेज एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से मिलते हुए देखा गया। अगले साल, वह फीचर-फिल्म जूरी की सदस्य के तौर पर फैस्टीवल में लौटीं और ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रैस बनीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...