Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘सुपर इंटैलीजैंस’ करेंगे: ट्रंप

October 1, 2026

AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘सुपर इंटैलीजैंस’ करेंगे: ट्रंप

वॉशिंगटन : अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस (एआई) का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘सुपर इंटैलीजैंस’ कर देंगे। साथ ही, उन्होंने इंडस्ट्री के खुद नियम बनाने (सैल्फ-रैगुलेशन) का समर्थन किया और चीन के मुकाबले अमरीका की तकनीकी बढ़त को बनाए रखने का वादा किया।

टैक्नोलॉजी लीडर्स के साथ एक मीटिंग और लंच में ट्रंप ने कहा कि इस बदलाव की घोषणा करने वाले एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियां स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेंगी ताकि डाटा सैंटर वहां के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अधिक फायदेमंद बन सकें।

ट्रंप ने तर्क दिया कि ‘आर्टिफिशियल’ शब्द इस टैक्नोलॉजी का सही वर्णन नहीं करता है। अमरीकी सरकार को लॉन्च करने के लिए हुई एक अलग घोषणा में उन्होंने कहा कि प्रशासन एसआई शॉर्ट-फॉर्म का इस्तेमाल करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें