Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

October 1, 2026

रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Police Seize Chitta, Probe Supply Network : शिमला। रामपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नशीले पदार्थ के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम को 30 सितंबर को नशे की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुराना बस अड्डा रामपुर के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस के पास कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष मेहता (28) पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह, निवासी तहसील निचार, जिला किन्नौर और दिव्यांशु (20) पुत्र प्रेम चंद, निवासी तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना रामपुर में 1 अक्टूबर 2026 को अभियोग संख्या 105/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें