Railway Division Holds Mass Cleanliness Drive : जालंधर। फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे अमृतसर, फिरोजपुर कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों, यार्ड, कॉलोनियों और रेलवे ट्रैक के आसपास संयुक्त श्रमदान किया गया। अभियान में रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों, स्काउट-गाइड और एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
अमृतसर,फिरोजपुर कैंट, लुधियाना, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही पोस्टर, बैनर, पैम्फलेट एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से रेलयात्रियों को “मेरी सीट मेरा डिब्बा” थीम के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में अमृतसर रेलवे स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में 100 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एवं गाइड ने संयुक्त श्रमदान में भाग लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने आमजन से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...