Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाल्मीकि प्रकट दिवस शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

October 1, 2026

वाल्मीकि प्रकट दिवस शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

Valmiki Jayanti Procession Preparations Begin : जालंधर। भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस पर 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन की पहली बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत सहित प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा, यातायात, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

इस दौरान 24 अक्टूबर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और अलग-अलग संगठनों को तैयारियों से संबंधित जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और आप नेता चंद्र ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत भगवान वाल्मीकि महाराज के चरणों में अरदास करके की गई।

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस के अवसर पर इस बार शोभायात्रा बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने वाल्मीकि समाज सहित शहरवासियों को प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और विभिन्न संगठनों के साथ लगातार समन्वय बनाया जाएगा। बैठक में प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने संगठनों को भरोसा दिलाया कि शोभायात्रा के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान शहरवासियों से भी 24 अक्टूबर को होने वाली शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें