Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

October 1, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

Class 9, 11 Selection Test on April 10 : मंडी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी।

प्रवेश चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। विद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशासनिक कारणों के चलते आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर, 2026 कर दी गई है। विद्यालय की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार प्रवेश चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा ग्यारहवीं के लिए अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

अभ्यर्थी का जन्म 1 जून, 2010 से 31 जुलाई, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए। इसी प्रकार, कक्षा नौवीं की प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मंडी जिला के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होना तथा मंडी जिला का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 के बीच हुआ होना चाहिए।

प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एवं अभिभावक 01905-282046 अथवा 9805319303 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने मंडी जिला के पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें