Over 60 Elderly People Receive Support : कुल्लू। यंग वेलफेयर क्लब 15 मिल की ओर से मनाली के 18 मिल स्थित क्लाथ वृद्धाश्रम में राशन सामग्री दान कर 60 से अधिक बुजुर्गों की सहायता की गई। सेवा कार्य में गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी सहयोग किया। क्लब ने भविष्य में बुजुर्गों को दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी रखने की बात कही।
इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। क्लब के अध्यक्ष सारांश बौद्ध ने बताया कि क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना तथा युवाओं को सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा इससे पूर्व भी **आपदा के दौरान राहत एवं सेवा कार्य, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, गौसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं।
सारांश बौद्ध ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। क्लब का प्रयास रहेगा कि बुजुर्गों की जरूरत के समय यथासंभव उनका सहयोग किया जा सके। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले गांव के वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीणों एवं क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...