Projects Worth ₹182.87 Crore Dedicated : शिमला। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 182.87 करोड़ रुपये की लागत वाली 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए गए। इनमें पेयजल, सिंचाई, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। सिविल अस्पताल रोहड़ू में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों के क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला की आधारशिला भी रखी गई।
मुख्यमंत्री ने चिड़गांव तहसील की ग्राम पंचायत कुलगांव के बडियारा व समीपवर्ती क्षेत्र के लिए 2.76 करोड़ रुपये की लागत से कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने की योजना, ग्राम पंचायत भंाफड के चिल्लाला तथा समीपवर्ती गांवों के लिए 5.20 करोड़ रुपये की लागत से कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन योजना तथा ग्राम पंचायत संधा-भोंडा के संधा-भोंडा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए 3.40 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया।
उन्होंने तहसील रोहडू की ग्राम पंचायत शेखल के लहासा से शेखल तक बागवानी भूमि के लिए 4.75 करोड़ रुपये की लागत वाली उठाऊ सिंचाई योजना तथा तहसील चिड़गांव की जांगला ग्राम पंचायत में कुलगांव एवं आसपास के क्षेत्र के लिए 8.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 4.49 करोड़ रुपये की लागत से कुलगांव गांव को जोड़ने वाली सड़क, 7.66 करोड़ रुपये की लागत से जलोह से गाड़ सड़क, 7.64 करोड़ रुपये की शील-सौंघी-मंडला सड़क, 10.01 करोड़ रुपये की चेणू से बलासन सड़क, 7.22 करोड़ रुपये की मेलठी गांव संपर्क सड़क तथा 3.30 करोड़ रुपये लागत की टिक्करी गांव संपर्क सड़क का लोकार्पण किया।
इसके अलावा 8.52 करोड़ रुपये की लागत से खशधार से जाखी सड़क का उन्नयन, 4.47 करोड़ रुपये की भमवाड़ी से मंघारा सड़क का उन्नयन, 7.02 करोड़ रुपये की झलवाड़ी से भमवाड़ी सड़क का उन्नयन, 6.47 करोड़ रुपये की धमवाड़ी से गोकस्वाड़ी सड़क का उन्नयन, 3.91 करोड़ रुपये की पणेसरी-दुणना सड़क से संपर्क मार्ग, 3.49 करोड़ रुपये की आंध्रा से बाग्गी सड़क, 6.90 करोड़ रुपये की गोंसारी से गोकस्वाड़ी सड़क, 3.91 करोड़ रुपये की कितरवाड़ी गांव संपर्क सड़क, 10.71 करोड़ रुपये की जिशकून गांव संपर्क सड़क, 6 करोड़ रुपये की जारकोट गांव संपर्क सड़क, 13.55 करोड़ रुपये की नरसरी से डलगांव सड़क तथा 3.96 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलूण के कार्यों का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल रोहडू में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों से युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला की आधारशिला रखी। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखा में 3.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विज्ञान ब्लॉक तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोडरा के 4.93 करोड़ रुपये के भवन की भी आधारशिला रखी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...