Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में 2 किलो हेरोइन और हथियार समेत दो गिरफ्तार

October 1, 2026

जालंधर में 2 किलो हेरोइन और हथियार समेत दो गिरफ्तार

Drug Money and Pistol Recovered : जालंधर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलो हेरोइन, 7.80 लाख रुपये की ड्रग मनी, 32 बोर की पिस्तौल और पांच जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन देव सिंह ने बताया कि एसआई मंजिंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल सेल कमिश्नरेट, के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम तिलक नगर स्थित टी-प्वाइंट नाखां वाला बाग के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने हुंडई आई-20 कार नंबर PB-91-6313 को रोककर तलाशी ली। कार से काले लिफाफे में छिपाकर रखी गई 1 किलो हेरोइन और 7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।

इस संबंध में मामला नंबर 267, दिनांक 26 सितंबर 2026, एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक के रूप में की है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान दीपक उर्फ दीपू से मिली जानकारी के आधार पर साहिल पुत्र रवि कुमार निवासी अमृतसर को मामले में नामजद किया गया। इसके बाद पुलिस ने 30 सितंबर को करोल बाग, जालंधर से साहिल को हुंडई वर्ना कार नंबर PB08-FM-7999 समेत गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 32 बोर की पिस्तौल और 5 जिंदा राउंड बरामद किए गए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें