Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; 21 घायल

October 2, 2026

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; 21 घायल

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धामनगांव रेलवे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा अमरावती जिले में धामनगांव रेलवे के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर रात करीब 12:45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।

ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ट्रक ने बोलेरो पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सबसे पहले धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि टक्कर किस वजह से हुई और हादसे के समय वाहनों की स्थिति क्या थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें