Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: MLA डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने भगतांवाला दाना मंडी में धान खरीद का लिया जायजा

October 2, 2026

अमृतसर: MLA डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने भगतांवाला दाना मंडी में धान खरीद का लिया जायजा

अमृतसर: विधानसभा हलका अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज भगतांवाला दाना मंडी, अमृतसर में धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड तथा विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

किसानों से बातचीत करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धान की निर्बाध एवं सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य की मंडियों में आवश्यक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना निर्धारित सरकारी भाव पर खरीदा जाएगा और फसल की अदायगी समय पर सुनिश्चित की जाएगी।

विधायक ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की खरीद, तुलाई तथा लिफ्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और सभी कार्य आपसी तालमेल के साथ सुचारू ढंग से संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

डॉ. निज्जर ने बताया कि मंडियों में फसल की अनलोडिंग, सफाई एवं पैकिंग आदि का कार्य करने वाले मजदूरों के लिए स्वच्छ पेयजल तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के उचित प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा किसानों के लिए भी मंडियों में पीने के पानी, साफ-सफाई, बैठने तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले 9 खरीद सीजन सफलतापूर्वक संपन्न किए जा चुके हैं और मौजूदा दसवें खरीद सीजन के दौरान भी किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव दिया जाएगा तथा खरीदी गई फसल की अदायगी 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ. निज्जर ने कहा कि पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है और सरकार द्वारा उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने के लिए खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पल्लवी मिश्रा, बलजीत सिंह रिंकू, चेयरमैन, मंडी बोर्ड, =अमनदीप सिंह छीना, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, =हरपाल सिंह खालसा, गुरजंट सिंह चिंटू, बलबीर सिंह कपूर, नवनीत शर्मा, नरेंद्र मरवाहा तथा मनीष तुल्ली, पंजाब प्रधान, पल्लेदार यूनियन भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें