कुल्लू: जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग में सुबह मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस सड़क किनारे मोड़ पर पलट गई। वही इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अब उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू करती है।
कुल्लू पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बात सुबह मनाली से पठानकोट की ओर जा रही थी। इस दौरान बाशिंग में मोड काटते समय बस का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे जा गिरी। ऐसे में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ढालपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। अब कुल्लू पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने बताया कि एचआरटीसी की बस नंबर HP-38-9738 मनाली से पठानकोट जा रही थी। इस सड़क दुर्घटना में बस के चालक और परिचालक के साथ 4 अन्य लोग सवार थे। घायलों की पहचान श्याम लाल निवासी बाश्कोला कुल्लू, किशन थापा निवासी बंदरोल कुल्लू, छाया देवी निवासी कुठेड़ पठानकोट, रमेश कुमार निवासी कुठेड़ पठानकोट, बस चालक मनमोहन सिंह निवासी बहुट जिला कांगड़ा और बस परिचालक प्रवीण निवासी खानी नूरपुर कांगड़ा के रूप में हुई है। कुल्लू पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...