Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहीद मेजर भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी

October 3, 2026

शहीद मेजर भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी

No Administrative Official Attends Martyr’s Tribute : लुधियाना। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर शहीद मेजर भूपिंदर सिंह को उनकी शहादत की बरसी पर पूर्व सैनिकों और शहरवासियों ने भारत नगर चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने उनकी वीरता और लुधियाना से उनके जुड़ाव को याद किया। वहीं, श्रद्धांजलि देने के लिए किसी प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने पर लोगों ने अफसोस जताया।

पहले इस मूर्ति को यहां से हटाकर ‘हीरो साइकिल्स’ का निशान लगा दिया गया था, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं की माँग के बाद मूर्ति को वापस वहीं लगा दिया गया। आज लुधियाना के पूर्व सैनिकों और निवासियों ने वहाँ शहीद मेजर भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। निवासियों ने भारत नगर चौक पर 1965 के युद्ध के इस हीरो की मूर्ति लगने पर गर्व महसूस किया और शहर के साथ उनके गहरे जुड़ाव का ज़िक्र किया। खासकर यह कि उन्होंने लुधियाना के एक सरकारी कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की थी।

मेजर भूपिंदर सिंह को सब जानते हैं, लेकिन इस बात का अफ़सोस है कि उनकी शहादत की बरसी पर श्रद्धांजलि देने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुँचा। शहादत पाने से पहले उन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान दुश्मन के कई टैंकों को बेकार कर दिया था, और देश को उन पर गर्व है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें