Power Supply to Remain Disrupted in Mandi : मंडी। 11 केवी पड्डल फीडर की री-कंडक्टरिंग के चलते मंडी के कई क्षेत्रों में 5, 6 और 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने और आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने की अपील की है।
इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उप-मंडल-1, मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि 5, 6 और 7 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 5 अक्तूबर को ओल्ड एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, स्विमिंग पूल भियुली, एल.डब्ल्यू.एस. आई.पी.एच पड्डल, लोअर पड्डल, जे.पी.एन. आई.पी.एच कॉलोनी तथा अस्पताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
6 और 7 अक्तूबर को गुरुद्वारा मोहल्ला, ओल्ड एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, स्विमिंग पूल भियुली, एल.डब्ल्यू.एस.आई.पी.एच पड्डल, लोअर पड्डल, आई.पी.एच कॉलोनी, कांगणीधार, एल.डब्ल्यू.एस. कांगणीधार, जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, संस्कृति सदन, कांगणीधार हैलीपोर्ट, पड्डल, मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार 11 के.वी. पड्डल फीडर के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित की जा सकती है। उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...