BJP candidates: महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली से दिनांक 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। यह प्रेस विज्ञप्ति सांसद (राज्यसभा) एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ द्वारा जारी की गई है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता योगेश जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को टिकट दिया गया है। वहीं, पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- आपदा की त्रासदी पीछे छोड़ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे सराज के युवा, अपना पुस्तकालय बना सहायक
पकड़ रखने वाले चेहरों पर लगाया दांव
भाजपा ने इस बार स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के बीच पकड़ रखने वाले चेहरों पर दांव लगाया है। पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता जाधव शिक्षित वर्ग और महिला मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ रखती हैं। वहीं, नागपुर से सुधाकर कोहले एक अनुभवी और संगठन से जुड़े पुराने नेता माने जाते हैं।
स्नातक और शिक्षक मतदाता
पुणे शिक्षक सीट पर कौस्तुभ गावडे को उतारकर पार्टी ने शिक्षक समुदाय को साधने की कोशिश की है। बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक मतदाता ही मतदान करते हैं, इसलिए इन चुनावों में उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और शिक्षक संगठनों में पकड़ काफी मायने रखती है। भाजपा ने उसी रणनीति के तहत इन नामों का चयन किया है।
ये भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
पहला बड़ा विधान परिषद चुनाव
महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा विधान परिषद चुनाव है, इसलिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जल्द ही पार्टी इन सीटों पर प्रचार अभियान भी तेज करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...