Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पालमपुर के होटल में चल रहा था नशा; युवती समेत 5 गिरफ़्तार,7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

October 5, 2026

पालमपुर के होटल में चल रहा था नशा; युवती समेत 5 गिरफ़्तार,7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

पालमपुर : कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने पालमपुर के लोहना स्थित एक होटल में दबिश देकर 7.92 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ चार युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक होंडा अमेज कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 3 अक्तूबर की देर रात गुप्त सूचना पर पीसीसीएन चौक, पालमपुर के समीप होटल के कमरे में दबिश दी गई, जहां चार पुरुष और एक महिला मौजूद थे।

तलाशी में हरियाणा के सिरसा निवासी दपिंदर सिंह से चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में दपिंदर सिंह, आदित्य पठानिया, कबीर, प्रांशुल कपूर और ममता शामिल हैं। पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए नशे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें