Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 अक्टूबर को कुल्लू में 5 शिक्षकों के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

October 5, 2026

12 अक्टूबर को कुल्लू में 5 शिक्षकों के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

कुल्लूः जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में डॉ. मनदीप नीट एकेडमी, सरवरी होटल के पास, कुल्लू द्वारा विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पांच रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

भर्ती के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियुक्ति का कार्यस्थल कुल्लू रहेगा।

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाने के बाद भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें