Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

LIC के अखिल भारतीय खेल 2026-27 का शुभारंभ

October 6, 2026

LIC के अखिल भारतीय खेल 2026-27 का शुभारंभ

बेंगलूर : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक आर. दुरैस्वामी ने श्री कांतीरवा स्टेडियम में अखिल भारतीय एलआईसी खेल 2026-27 का उद्घाटन किया। 4 दिवसीय खेल आयोजन में कैरम, शतरंज, टेबल टैनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और एथलैटिक्स सहित 6 खेल विधाएं शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में एलआईसी के 8 क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 376 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई।

इसके बाद आर. दुरैस्वामी ने निगम ध्वज फहराकर प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। दुरैस्वामी ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का समापन 8 अक्तूबर को होगा। समापन समारोह में एलआईसी के प्रबंध निदेशक आर. चंदर मुख्यातिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें