Two Arrested with 6 Grams of Heroin in Kotkhai : शिमला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने कोटखाई में दो युवकों को करीब 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम ने कोटखाई नाला के पास जांच के दौरान दोनों को रोका था। तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद वाहन भी कब्जे में लिया गया। मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अक्तूबर को डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम कोटखाई नाला के समीप गश्त एवं जांच के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ गांधी (33) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला और राहुल (31) पुत्र गुलटाट राम, निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में की है।
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ के साथ उस वाहन को भी कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल आरोपी कर रहे थे। मामले में पुलिस थाना कोटखाई में एफआईआर नंबर 88/2026, दिनांक 5 अक्तूबर 2026, के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...