कुल्लूः भारत में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम कर रही है। बीते दिन भी जब राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तो पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ऐसे में राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी आवाज उठा रही है और वोट चोरी के मुद्दे को भी आम जन-जन्म तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वहां अन्य कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी, देश में वोट चोरी को मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस तथा इंडी गठबंधन से जुड़े अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं के द्वारा ढालपुर में एक रोष रैली डीसी कार्यालय तक निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और अन्य सांसदों को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या है। यह केवल जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि संविधान, असहमति और जनता की आवाज पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जिसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उसे संरक्षण दिया जा रहा है और जो जनता की आवाज बनकर खड़ा है। उसे हिरासत में लिया जा रहा है। यह कैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था है।
सेस राम आजाद ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (संचालक) की प्रक्रिया से लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा और आरएसएस के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना हर नागरिक और राजनीतिक दल का अधिकार है। देश में वोट चोरी हुई है और कांग्रेस इसी मुद्दे को जनता के बीच उठा रही है।
वहीं, माकपा के जिला सचिव नारायण चौहान ने कहा कि भारत में बीजेपी डेमोक्रेटिक की हत्या कर रही है। वोट चोरी के साथ-साथ कई ऐसे मुद्दे हैं। जिससे भारत के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...