Cricket at 10,000 Feet : Super-7 Tournament to Begin : कुल्लू। युवाओं को खेलों से जोड़ने, फिट रखने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से बिलिंग में शुक्रवार से सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। यंग फार्मर क्लब बिलिंग ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खेतों को खेल मैदान में बदलकर होने वाली प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं के साथ महिला मंडल भी तैयारियों में सक्रिय सहयोग कर रहा है।
करीबन 10,000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का रोमांच अलग रहता है। खास बात यह है कि खेतों को खेल मैदान में तैयार कर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने के युवाओं के प्रयासों में महिला मंडल बिलिंग ने भी सक्रिय सहयोग दिया। महिला मंडल की सदस्यों ने एकजुट होकर मैदान की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में युवाओं का साथ दिया। आयोजकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए युवाओं के लिए खेल का बेहतर माहौल तैयार करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
इससे युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। आयोजक टशी ने सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वे सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाएं। उन्होंने महिला मंडल बिलिंग सहित सभी स्थानीय लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यंग फार्मर क्लब बिलिंग (YFCB) ने कहा कि स्थानीय समुदाय के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता बिलिंग में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...