Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla News: घनाहट्टी में पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

October 8, 2026

Shimla News: घनाहट्टी में पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

शिमला: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने घनाहट्टी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को कथित तौर पर चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को स्पेशल सेल की टीम घनाहट्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नलहट्टी क्रॉसिंग के पास एक वाहन में तीन लोग बैठे दिखाई दिए। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई।

तीनों आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान यशपाल ठाकुर (25) निवासी बिलासपुर, ललित कुमार (34) निवासी अर्की, जिला सोलन और निकिता दत्त (26) निवासी शिमला के रूप में बताई है। पुलिस ने बरामद पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में एफआईआर नंबर 213/2026 दर्ज की गई है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या सप्लाई नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। जांच के दौरान नशे की खरीद और संभावित आपूर्ति से जुड़े पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें