Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल में छात्रों की भिड़ंत, एक घायल; परिजनों ने किया हंगामा

October 8, 2026

स्कूल में छात्रों की भिड़ंत, एक घायल; परिजनों ने किया हंगामा

Student Injured in Jalandhar School Clash : जालंधर। किशनपुरा के न्यू पृथ्वी नगर स्थित ट्विंकल ट्विंकल मॉडल हाई स्कूल में छात्रों के बीच हुई लड़ाई के बाद एक छात्र के घायल होने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्कूल प्रशासन ने एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर दी। पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाकर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसी मामले को लेकर आज एक बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे, जहां परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वहीं घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दूसरी ओर स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को छुट्टी कर दी गई। ऐसे में भारी संख्या में बच्चों के अभिवावक स्कूल के बाहर पहुंचे। वहीं महिला ने कहाकि 2 बच्चों में 3 पहले झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों बच्चे ठीक है, लेकिन आज एक बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे थे और उनके द्वारा हंगामा किया गया।
एक महिला ने कहा कि स्कूल की प्रार्थना के दौरान 2 बच्चे कक्षा में झगड़ने लगे। इसी मामले को लेकर आज स्कूल में परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। वहीं स्कूल प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिया गया। लोगों ने बताया कि स्कूल में 10वीं तक छात्र पढ़ते है। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बच्चों में लड़ाई हो गई थी। ऐसे में छात्र को चोट आने से बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। ऐसे में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें