two-killed-as-motorcycle-crashes-into-divider : मोगा। मोगा-फिरोजपुर रोड पर बाबा फरीद कॉम्प्लेक्स के पास हाकम सिंह बस्ती क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो करीब 50 वर्षीय व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों गांव मंगेवाला के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान बंद किए गए हिस्से में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मंगेवाला निवासी रेशम सिंह पुत्र जगतार सिंह और नछत्तर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह किसी निजी काम से मोटरसाइकिल पर मंगेवाला से मोगा की ओर आ रहे थे। जब वे मोगा-फिरोजपुर रोड पर बाबा फरीद कॉम्प्लेक्स के पास हाकम सिंह बस्ती क्षेत्र में पहुंचे तो वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण कार्य के चलते सड़क का एक हिस्सा बंद किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नछत्तर सिंह को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रेशम सिंह की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए लुधियाना रेफर किया गया, लेकिन उसने लुधियाना ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों की मौत होने की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रेशम सिंह पुत्र जगतार सिंह और नछत्तर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह, दोनों निवासी गांव मंगेवाला, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए वारिसों के हवाले कर दिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...