Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ जंग तेज करने के लिए DC डॉ. पल्लवी और SSP मनप्रीत सिंह ने की बैठक

October 9, 2026

नशे के खिलाफ जंग तेज करने के लिए DC डॉ. पल्लवी और SSP मनप्रीत सिंह ने की बैठक

पठानकोट : पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ को और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पठानकोट की डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी और एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने संबंधित स्टाफ के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने, नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय संस्थाओं और आम लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

डीसी डॉ. पल्लवी और एसएसपी मनप्रीत सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जिले में नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी बढ़ाई जाए। नशा बेचने और इसकी सप्लाई में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना है।

इसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने, प्राप्त शिकायतों पर समय पर कार्रवाई करने और नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे मामलों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। डीसी डॉ. पल्लवी और एसएसपी मनप्रीत सिंह ने बैठक में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें