Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING: गौरव यादव बने पंजाब के स्थायी DGP, 1992 बैच के हैं IPS अधिकारी

October 9, 2026

BREAKING: गौरव यादव बने पंजाब के स्थायी DGP, 1992 बैच के हैं IPS अधिकारी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। वरिष्ठ IPS अधिकारी गौरव यादव को पंजाब का नियमित डीजीपी नियुक्त किया गया है। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद से गौरव यादव कार्यकारी डीजीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उनकी नियुक्ति स्थायी तौर पर डीजीपी के पद पर की गई है।

गौरव यादव की नियुक्ति को पंजाब पुलिस के प्रशासनिक ढांचे के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यकारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद से वह राज्य में पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की कमान संभाल रहे थे।

गौरतलब है कि गौरव यादव 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें जुलाई 2022 में पंजाब पुलिस के कार्यकारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद से वह लगातार इस पद पर कार्यरत थे। पंजाब में नियमित डीजीपी की नियुक्ति का मामला लंबे समय से लंबित था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें