Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर को वैश्विक कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धी केंद्र बनाया जाएगा: उमर अब्दुल्ला

October 10, 2026

जम्मू-कश्मीर को वैश्विक कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धी केंद्र बनाया जाएगा: उमर अब्दुल्ला

जम्मू : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर वैश्विक क्षमता केंद्रों की स्थापना के लिए एक आकर्षक और प्रतिस्पर्धी गंतव्य बन सकता है। उन्होंने उद्योग जगत से केंद्रशासित प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया।

भारतीय प्रबंधन संस्थान, जम्मू में आयोजित दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर वैश्विक क्षमता केंद्र शिखर सम्मेलन 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कारोबार को आसान बनाने, निवेश को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे स्थापित केंद्रों की नकल करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनके अनुभवों से सीखकर छोटे और मध्यम शहरों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने आईआईएम जम्मू, आईआईटी जम्मू और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को क्षेत्र में ही बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

सरकार कारोबार सुगम बनाने से संबंधित कानून लागू करने की दिशा में भी काम कर रही है। सम्मेलन में लगभग 45 संगठनों, 55 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों और 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसर तलाशना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें