Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला: रामपुर में चेक बाउंस के चार मामलों में आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख रुपये से जुड़ा है मामला

October 14, 2026

शिमला: रामपुर में चेक बाउंस के चार मामलों में आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख रुपये से जुड़ा है मामला

रामपुर बुशहर। शिमला पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए चेक बाउंस से जुड़े चार मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रामपुर बुशहर की टीम ने माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM) न्यायालय, रामपुर बुशहर की ओर से जारी चार गैर-जमानती वारंटों पर कार्रवाई करते हुए सोहन लाल (46) निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। इन चारों मामलों में कुल लगभग 30 लाख रुपये की राशि शामिल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत चार अलग-अलग मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इन मामलों में हेम राज, अनीता वर्मा, एम/एस नरसिंह ट्रेडिंग और बविता की ओर से शिकायतें दायर की गई थीं। संबंधित मामलों में न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए थे।

न्यायालय के आदेशों की तामील सुनिश्चित करने के लिए रामपुर बुशहर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चार मामलों में लगभग 30 लाख रुपये की राशि शामिल होने के कारण यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयों की ओर से जारी आदेशों की प्रभावी तामील करना और न्यायिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

📍 Location: शिमला (हिमाचल)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें