Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मेरा घर-मेरा मान’ योजना: हरभजन सिंह ETO ने गांव महिणियां ब्राह्मणा में 91 संपत्ति मालिकों को वितरित किए मालिकाना कार्ड

October 14, 2026

‘मेरा घर-मेरा मान’ योजना: हरभजन सिंह ETO ने गांव महिणियां ब्राह्मणा में 91 संपत्ति मालिकों को वितरित किए मालिकाना कार्ड

अमृतसर: ‘मेरा घर-मेरा मान’ योजना के तहत लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव महिणियां ब्राह्मणा में लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के 91 मालिकों को मालिकाना कार्ड वितरित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के मालिकों को स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पहले इन संपत्तियों के मालिकाना दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मालिकाना कार्ड संपत्ति के अधिकारों की स्पष्ट पहचान करने और स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में सहायक होंगे।

उन्होंने बताया कि मालिकाना कार्ड में संपत्ति की सही पहचान और उससे संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किए गए हैं। इनमें देशांतर एवं अक्षांश, छत से ढका क्षेत्रफल, निर्मित क्षेत्रफल, खुला क्षेत्रफल तथा सर्वेक्षण इकाई का नक्शा आदि शामिल हैं। इन विवरणों से संपत्ति की स्थिति और क्षेत्रफल संबंधी जानकारी को स्पष्ट रूप से दर्ज करने में सहायता मिलेगी।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी स्पष्टता न होने के कारण कई बार परिवारों को मालिकाना हकों से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मालिकाना कार्ड संपत्ति के अधिकारों से संबंधित दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ ऐसी समस्याओं को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर मालिकाना कार्ड प्राप्त करने वाले गांव महिणियां ब्राह्मणा के निवासियों ने संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें