Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL ट्रेड: T. Natarajan की हैदराबाद में वापसी, जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़े

October 15, 2026

IPL ट्रेड: T. Natarajan की हैदराबाद में वापसी, जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़े

मुंबई : बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हुई है जबकि आईपीएल की इन दोनों फ्रैंचाइजी के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड (अदला-बदली) के तहत लेग स्पिनर जीशान अंसारी बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए। नटराजन 5 करोड़ रुपए की संशोधित फीस पर 2016 की आईपीएल चैंपियन टीम से जुड़ेंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

आईपीएल 2026 सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 मैच खेलने वाले अंसारी 40 लाख रुपएकी मौजूदा फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे। आईपीएल ने कहा, 2020 से 2024 तक 5 सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले नटराजन फ्रैंचाइजी में लौट आए हैं। इसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल के सबसे प्रभावी बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाजों में अपनी पहचान बनाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें