Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में खेडां वतन पंजाब सीजन-4 के स्टेट गेम्स जारी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 15, 2026

जालंधर में खेडां वतन पंजाब सीजन-4 के स्टेट गेम्स जारी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जालंधरः खेडन वतन पंजाब सीजन-4 के स्टेट गेम्स के तहत जालंधर में टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और शतरंज के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। ये खेल मुकाबले पंजाब सरकार के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर गुरप्रीत सिंह बाजवा ने मुकाबलों के नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि वॉलीबॉल अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में श्री मुक्तसर साहिब ने पहला, पटियाला ने दूसरा और जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में संगरूर ने पहला, श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा और पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-21 महिलाओं की कैटेगरी में संगरूर ने पहला, बरनाला ने दूसरा और पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। 21 से 30 साल की महिला कैटेगरी में जालंधर ने पहला, श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा और फाजिल्का ने तीसरा स्थान हासिल किया।

41 से 50 साल की महिला कैटेगरी के मुकाबले में श्री मुक्तसर साहिब ने पहला, जालंधर ने दूसरा और फाजिल्का ने तीसरा स्थान हासिल किया।

51 से 60 साल की महिला कैटेगरी के मुकाबले में श्री मुक्तसर साहिब ने पहला और फाजिल्का ने दूसरा स्थान हासिल किया।

आज 41 साल से ज़्यादा उम्र के शतरंज के महिला कैटेगरी के मुकाबले हुए, जिसमें जालंधर ने पहला, पटियाला ने दूसरा और फिरोजपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

टेबल टेनिस के महिला कैटेगरी में जालंधर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड मेडल और दो सिल्वर मेडल जीते।

31 से 40 साल की महिला कैटेगरी में रूपनगर ने पहला, जालंधर ने दूसरा और मोगा और मानसा ने (संयुक्त रूप से) तीसरा स्थान हासिल किया।

41 से 50 साल की महिला कैटेगरी में जालंधर ने पहला, पटियाला ने दूसरा और मोगा और बरनाला ने (संयुक्त रूप से) तीसरा स्थान हासिल किया।

51 से 60 साल की महिला कैटेगरी के मुकाबले में अमृतसर ने पहला, जालंधर ने दूसरा और गुरदासपुर और बरनाला ने (संयुक्त रूप से) तीसरा स्थान हासिल किया।

इन स्पोर्ट्स मुकाबलों के दौरान, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर ने खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ाई और उन्हें स्पोर्ट्स के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया। कोच मनीष भारद्वाज, टेबल टेनिस कोच अमृतपाल और वॉलीबॉल और चेस कोच दिनेश ने गेम्स के दौरान अहम मदद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें