Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में 10 CNG स्टेशनों पर गैस सप्लाई ठप

October 15, 2026

अमृतसर में 10 CNG स्टेशनों पर गैस सप्लाई ठप

CNG Supply to 10 Stations in Amritsar Hit : अमृतसर। आज रात 8 बजे से 10 सीएनजी स्टेशनों पर गैस की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। क्षतिग्रस्त मुख्य गैस पाइपलाइन की मरम्मत के चलते यह व्यवस्था 16 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। हालांकि, घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई जारी रहेगी। सीएनजी वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए पहले से गैस भरवाने की सलाह दी गई है।

इस कारण अमृतसर के 10 सीएनजी स्टेशनों पर गैस की आपूर्ति 15 अक्टूबर 2026 को रात 8 बजे से 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे तक प्रभावित रहेगी। प्रभावित होने वाले सीएनजी स्टेशनों में निहाल्स पेट्रो वर्ल्ड (हयात होटल के निकट), ढींगरा फिलिंग स्टेशन (मजीठा रोड बाईपास के निकट), हर्षा ऑटोमोबाइल्स (क्रिस्टल चौक के निकट), फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन (वेरका चौक), एस्स पी फिलिंग स्टेशन (खुर मनियां गांव, अटारी रोड), ढिल्लों एचपी (बाईपास, लोहारका रोड), पुरी फिलिंग स्टेशन (हुकम सिंह पुल के निकट), क्राउन फिलिंग स्टेशन (एयरपोर्ट रोड, एएच-1 होटल के निकट), शारदा फ्यूल प्वाइंट (सुल्तानविंड रोड) तथा ऑटो फिलर्स (लाहौरी गेट के निकट) शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, उक्त अवधि के दौरान घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, सीएनजी की उपलब्धता के लिए गुरु मेहर पेट्रो जंक्शन (मल्लियां), भुल्लर फिलिंग स्टेशन (रईया), हाईवे फिलिंग स्टेशन (जंडियाला), रामपाल फिलिंग स्टेशन (अजनाला), गुडविल स्टेशन (कथूनंगल) तथा काज फिल एंड फ्लाई (तरनतारन हाईवे) स्थित डॉटर बूस्टर स्टेशन चालू रहेंगे।

आम जनता एवं सीएनजी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों में गैस भरवाने तथा यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें