
पंजाब डेस्क: नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्थित श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री एवं वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां और पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा शामिल थे।
इसके अलावा पूर्व विधायक इंदु बाला, पूर्व विधायक पवन आदिया और पूर्व विधायक मिक्की डोगरा सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी माता चिंतपूर्णी के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
देशवासियों को दी नवरात्रि और अष्टमी की शुभकामनाएं
सरदार परगट सिंह ने इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को नवरात्रि और अष्टमी की बधाई दी। उन्होंने पंजाब और पूरे देश में सुख-समृद्धि, आपसी सद्भाव और जनकल्याण की भावना मजबूत होने की कामना की।