
HRTC to Run 50 Additional Buses for Kullu Dussehra : कुल्लू। दशहरा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए HRTC 50 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इनमें 35 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने ढालपुर में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायसन से बजौरा तक बसें चलाई जाएंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। विधायक ने लोगों से निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की।
ऐसे में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा दशहरा उत्सव के लिए चलाई जा रही इन अतिरिक्त बसों को हरी झंडी दिखाई। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों में यह बसे देर रात तक चलाई जाएगी। ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। रायसन से लेकर बजौरा तक इन बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह है कि वह दशहरा उत्सव के दौरान निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करें और बसों के माध्यम से मेला देखने के लिए ढालपुर मैदान आए।
इसके अलावा प्रशासन के द्वारा पार्किंग के लिए जो जगह चिन्हित की गई है। वहीं पर ही अपने वाहनों को पार्क करें। ताकि शहर में ट्रैफिक जाम की परेशानी लोगों को न झेलनी पड़े।
मेष: दिन शुभ रहेगा...