Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रील बनाने में बिजी रहे माता-पिता, समुद्र की लहरों में बहने लगी मासूम बच्ची, वीडियो देख भड़के लोग

October 21, 2026

रील बनाने में बिजी रहे माता-पिता, समुद्र की लहरों में बहने लगी मासूम बच्ची, वीडियो देख भड़के लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून कभी-कभी लोगों को बड़ी लापरवाही करने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल समुद्र किनारे रील बनाने में व्यस्त नजर आता है। इसी दौरान उनकी छोटी बच्ची समुद्र की लहरों की चपेट में आ जाती है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो बनाने में मशगूल माता-पिता को समय रहते इसका पता नहीं चलता। हालांकि, वहां मौजूद एक अनजान शख्स की नजर बच्ची पर पड़ जाती है और वह तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आता है।

रील बनाते रहे माता-पिता, लहरों में फंस गई बच्ची

वायरल वीडियो में एक पति-पत्नी समुद्र किनारे खड़े होकर वीडियो बनाते दिखाई देते हैं। पति सेल्फी स्टिक से रिकॉर्डिंग कर रहा होता है, जबकि महिला कैमरे के सामने पोज दे रही होती है। इसी दौरान उनकी छोटी बच्ची भी उनके पास खड़ी रहती है। तभी समुद्र की तेज लहर आती है और बच्ची का हाथ मां से छूट जाता है। बच्ची पानी में गिर जाती है, लेकिन माता-पिता का ध्यान कैमरे पर ही बना रहता है। वे इस बात से अनजान रहते हैं कि उनकी बच्ची लहरों के बीच फंस गई है।


बच्ची को मुसीबत में देख मदद के लिए दौड़ा शख्स

पानी में गिरने के बाद बच्ची लहरों के साथ पीछे की ओर जाने लगती है। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक शख्स की नजर उस पर पड़ती है। वह बिना देर किए बच्ची को बचाने के लिए आगे बढ़ता है और उसे संभाल लेता है। इसके बाद वह बच्ची के माता-पिता को भी उनकी लापरवाही का अहसास कराता है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। समुद्र जैसे खतरनाक स्थानों पर बच्चों के साथ जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

बताया जा रहा है कि मरियाम नाम की एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि क्या रील और सोशल मीडिया के चक्कर में लोग अपने बच्चों की सुरक्षा तक भूल सकते हैं? वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स माता-पिता के व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि वीडियो और तस्वीरें बाद में भी बनाई जा सकती हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर दिखावे और रील बनाने की आदत को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। साथ ही यह भी याद दिलाया है कि समुद्र किनारे बच्चों को कभी भी अकेला या बिना निगरानी के नहीं छोड़ना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें