Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

October 22, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से जन्मदिन की बधाई दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया, “कुशल रणनीतिकार व संगठन शिल्पी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

 

आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकप्रिय जननेता, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रनिष्ठा, अनुशासन और कर्मठता के आदर्श प्रतिमान, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कुशल नेतृत्व के धनी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं। राष्ट्र की उन्नति, जनसेवा और जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण निरंतर देश को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता रहे।” हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अद्भुत संगठन क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व के धनी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नक्सलवाद के विरुद्ध आपके निरंतर प्रयास और सहकारिता के माध्यम से जन-जन को सशक्त बनाने का आपका संकल्प अत्यंत प्रेरणादायी है।”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अद्वितीय संगठनकर्ता, लोकप्रिय जननेता व केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो।” भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”’नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने वाले प्रणेता, जम्मू-कश्मीर को शांति और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया पर लिखा, “लोकप्रिय जननेता और मां भारती की सेवा में सदैव समर्पित देश के यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच ने राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को सुदृढ़ करते हुए देश को स्थिरता और विकास के मार्ग पर मजबूती से अग्रसर किया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें