Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में गिरेगा तापमान

October 23, 2026

11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में गिरेगा तापमान

Aaj ka mausam 23 oct 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों समेत 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बदलते मौसम का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है।

11 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने और गरज-चमक होने की भी संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 23 Oct 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों के पक्ष में ग्रहों की स्थिति, बनेंगे बिगड़े काम, जानें अन्य राशियों का हाल

 

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ बदलेगा मौसम
दिल्ली और NCR में 23 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है। बारिश और हवाओं के कारण मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है। उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम का असर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा।

उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश, कहीं बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी यूपी में सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि पूर्वांचल के कई हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, देवरिया, बांदा और मऊ में हल्की बरसात हो सकती है। वहीं, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा जैसे इलाकों में तापमान कम होने से सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है।

बिहार में आंधी और बारिश की चेतावनी
बिहार के कई जिलों में भी मौसम बदलने की संभावना है। पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 23 Oct 2026

 

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत है। उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और कांगड़ा सहित कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में भी मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है।

अगले एक सप्ताह में 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
मौसम में बदलाव का असर केवल बारिश तक सीमित नहीं रहने वाला है। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसका असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें