Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में तेज रफ्तार कार ने टोल बूथ कर्मी को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

October 24, 2026

पटियाला में तेज रफ्तार कार ने टोल बूथ कर्मी को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

पटियाला: पटियाला-राजपुरा हाईवे पर धारेड़ी जट्टान टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार ने टोल कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में अमनदीप सिंह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घायल अमनदीप सिंह के मुताबिक, वह सुबह टोल प्लाजा पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पहले बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया और फिर उसे अपनी चपेट में ले लिया।

अमनदीप ने बताया कि टक्कर के बाद वह काफी दूर तक कार के बोनट पर लटके रहे। उनके मुताबिक, जब ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ाई तो वह सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

टोल प्लाजा पर तैनात दूसरे कर्मचारियों ने तुरंत अमनदीप सिंह को राजिंदरा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनकी जांच और एक्स-रे कर रहे हैं। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

📍 Location: ਪਟਿਆਲਾ (ਪਟਿਆਲਾ)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें