Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अस्पताल में भर्ती कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा, परिवार को ट्रोल न करने की अपील

October 24, 2026

अस्पताल में भर्ती कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा, परिवार को ट्रोल न करने की अपील

जालंधर: सहज अरोड़ा ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका एक ऑपरेशन हो चुका है। डॉक्टरों ने शरीर के एक हिस्से में ट्यूमर होने की आशंका जताई है। उन्होंने अपनी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि जिंदगी में उनके पास कितना समय बचा है। ऐसे मुश्किल समय में उन्होंने लोगों से उनके परिवार को परेशान न करने की अपील की।

सहज ने कहा कि पिछले तीन सालों से उनका परिवार नरक जैसी जिंदगी जी रहा है। वह लोगों की बातें सुनकर थक चुके हैं और उन्होंने हमेशा अपने परिवार की इज्जत बचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं चाहा था कि उन्हें इस तरह की शोहरत मिले। सहज ने यह भी कहा कि ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में कौन-कौन सी लड़कियां शामिल थीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

बता दें कि जालंधर के सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर सोशल मीडिया पर कुल्हड़ पिज्जा कपल के नाम से मशहूर हुए थे। यह जोड़ी पहले एयर राइफल के साथ तस्वीर साझा करने को लेकर चर्चा में आई थी। बाद में एक कथित निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कपल विवादों में घिर गया था। अब सहज ने लोगों से अपील की है कि पुराने विवादों के चलते उनकी पत्नी और बच्चों को निशाना न बनाया जाए।

📍 Location: यूके (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें