Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं और उद्योग-अनुकूल नीतियां बना रही हरियाणा को निवेश अनुकूल राज्य : CM Nayab Saini

October 28, 2026

प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं और उद्योग-अनुकूल नीतियां बना रही हरियाणा को निवेश अनुकूल राज्य : CM Nayab Saini

चंडीगढ़ : गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को लगभग 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। निवेशकों ने प्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों पर भरोसा जताया है। गुजरात में बुधवार को अलग-अलग कंपनियों के साथ लगभग 12,000 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर हुए। यह पहल हरियाणा में निवेश की बढ़ती संभावनाओं, उद्योग जगत के विश्वास और राज्य सरकार के निवेश प्रोत्साहन प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगी।

हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति देने और प्रदेश को देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गुजरात के दौरे पर है। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने अलग-अलग कंपनियों के फाउंडर्स, प्रबंध निदेशकों (MDs) और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इन बैठकों में कंपनियों की हरियाणा में मौजूदा गतिविधियों के विस्तार, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और संभावित निवेश प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे। बुधवार को हुए समझौतों में डिफेंस टेक्सटाइल के क्षेत्र में 5,000 करोड़ रुपये, टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में 2,000 करोड़ रुपये तथा औद्योगिक मशीनरी के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित समझौते शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सौर ऊर्जा और कॉस्मेटिक निर्माण के क्षेत्र में हरियाणा में 400 करोड़ रुपये और वेस्ट-टू-एनर्जी क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें