Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

एएनसी पुलिस टीम ने 15 किलो 200 ग्राम गांजे सहित शातिर तस्कर को किया काबू

October 28, 2026

एएनसी पुलिस टीम ने 15 किलो 200 ग्राम गांजे सहित शातिर तस्कर को किया काबू

अंबाला शहर : नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में दृढ़ संकल्पित अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। बतादें कि अम्बाला एसपी अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशों के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।

जहां एएनसी टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना महेशनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करवाया है। इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए एएनसी टीम के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित उर्फ बिहारी नामक व्यक्ति मादक पदार्थ तस्करी का अवैध धंधा करता है।

सूचना मिलते ही एएनसी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह सहित टीम सदस्यों ने तुरंत जाल बिछाया और महेश नगर क्षेत्र अंतर्गत सोनिया कॉलोनी अम्बाला छावनी के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार संदिग्ध आरोपी को धर दबोचा। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य संलिप्त आरोपियों और मुख्य सरगनाओं का भी पर्दाफाश किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें